राजस्थान की राजनीति में उस समय चर्चा का विषय बन गया जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी जुबान फिसलने के कारण विपक्ष के निशाने पर आ गए। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री बताने के बजाय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया। कांग्रेस समर्थकों और विपक्षी नेताओं ने इस बयान को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इसे सामान्य जुबान फिसलना बताया जा रहा है, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार हमलावर बना हुआ है।
#Udaipur #rajasthan #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।