भोरे: भोरे गांव के दक्षिण टोला में पेड़ से हो रही बारिश देखने के लिए उमड रही लोगों की भीड़, दैवीय घटना की हो रही चर्चा
प्रखंड क्षेत्र के भोरे गांव के दक्षिण टोला में एक पेड़ से पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस हैरत अंगेज कारनामे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से वहां पहुंच रहे हैं। वैज्ञानिक कारण है या दैवीय घटना इसको लेकर लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चवर के पास एक पेड़ के पत्तों से पानी की बूंदें टपक रही थी। जिसे कुछ लोगों ने देखा।