भोरे: भोपतपुरा गांव के स्याही नदी पर तीन दशक पूर्व बना लोहे का पुल हुआ जर्जर, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कई लोग
भोरे प्रखंड की भोतपुरा गांव के स्याही नदी पर तीन दशक पूर्व बना लोहे का पुल काफी जर्जर हो चुका है। लोग जान जोखिम में डालकर पुल से रोज यात्रा करते हैं। उनके साथ कब बड़ा हादसा हो जाए यह उनका खुद नहीं पता। यह पुल बिहार और उत्तरप्रदेश को जोड़ता है। इस पुल की दोनों तरफ की रेलिंग गायब हो चुकी है। लोहे की पाइप में जंग लग रहे हैं जिस पर पुल खड़ा है।