भोरे: भोरे मीरगंज पथ राधागंज के समीप झरही नदी के किनारे प्राचीन कुएं में गिरा कोबरा सांप, रेस्क्यू टीम ने निकाला
भोरे मीरगंज पथ के पास राधा गंज के समीप झरही नदी के किनारे एक प्राचीन कुएं में दो दिनो से एक कोबरा सांप गिर गया था। जिसपर किसी की नजर नहीं जा पा रही थी। वह सांप निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन नही निकल पा रहा था।कुछ ग्रामीणों की नजर उस कुएं में गिर सांप पर पड़ी। जिसके बाद उसको निकलने की कोशिश होने लगी। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट की टीम ने उस सांप को निकाला।