भोरे: कल्याणपुर स्कूल के पास तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर ₹50000 छीने, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्कूल के पास तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर ₹50000 छीन लिए। मामले को लेकर 7 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में नकुल नट और मुन्ना नट गाय का बछड़ा लेकर कल्याणपुर स्कूल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान आस्तिक श्रीवास्तव सहित 7 लोग लाठी डंडा से लैस होकर आए और मारपीट कर घायल कर दिया।