भोरे: खोरही के पास पुलिस ने 29पीस शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के खोरही के पास पुलिस ने एक युवक को 29पीस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।जिसके खिलाफ बिहार मद निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तरप्रदेश से शराब लेकर एक युवक साइकिल से भोरे की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर खोरहि के पास वाहन जांच के दौरान शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।