भोरे: भोरे में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम, हाथ में तिरंगा और देश भक्ति का दिखा जज्बा
भोरे क्षेत्र में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह जुलूस निकाली गई। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर कलेजा पीट पीट कर मातम मनाया गया। वहीं लाठी डंडा आदि शास्त्रों का प्रदर्शन भी किया गया। विशाल जुलूस और ताजिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। हाथ में तिरंगा और देश भक्ति का जज्बा भी दिखा।