पुलिस प्रेस नोट 18 जुलाई 2026
प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद , क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने 2 को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 17 जुलाई को सौभित वासी जिला औरैया उत्तर प्रदेश हाल जैतपुर दिल्ली को ग्रीनफिल्ड कालोनी गिरफ्तार कर प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जुलाई को क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोलियां बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ग्रीनफिल्ड कालोनी फरीदाबाद में रेड की तथा एक व्यक्ति सोभित को काबू कर 600 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की। आरोपित के विरुद्ध थाना सूरजककुण्ड में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच में सामने आया कि सौभित 600 अल्प्राजोलम टैबलेट्स 1400 रुपये में इटावा उत्तर प्रदेश से जयवीर वासी दीर्ज नगर फरीदाबाद के कहने पर लेकर आया था और ग्रीनफिल्ड कालोनी में उसे ही देने जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने जयवीर को एतमादपुर पुल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले धीरज नगर फरीदाबाद में किराये पर रहते थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस