धनवार: विशेष ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
धनवार प्रखंड स्थित पुनीत राय स्टेडियम में गुरुवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के अभ्यर्थियों ने पहुंचकर दो एवं चार पहिया वाहन चलाकर प्रशिक्षण लिया।