फतुहा: पचरुखिया इंटर स्तरीय हाई स्कूल तक नहीं है रास्ता, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं विद्यार्थी
Fatwah, Patna | Jul 4, 2025 पचरुखिया इंटर स्तरीय हाई स्कूल तक जाने के लिए पहुंच पथ नहीं है। फिसलन एवं कीचड़ भरे मार्ग से छात्र-छात्राओं को विद्यालय में पढ़ाई करने जाना पड़ता है। विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिकाओं का साइकिल और बाइक 400 मीटर दूर ही खड़ा कर देना पड़ता है। जहां से छात्र-छात्राओं,शिक्षक शिक्षिकों को हाथ में चप्पल या जूता लेकर विद्यालय तक कीचड़ भरे मार्ग से पहुंचना पड़ता है।