धनघटा थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।