जिला परिषद कुल्लू में भाजपा का हुआ 23 साल के बाद कब्जा
Kullu Times
जिला परिषद कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकर दास ने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से आज वह अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि वह जिला कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखें और सरकार तथा प्रशासन के साथ मिलकर उन सब समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान भी किया जाए।
Kullu, Kullu | Jul 16, 2026