हिमाचल देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल! 78% युवाओं को रोजगार का दावा |
Kangra Express
धर्मशाला : डीडीयू-जीकेवाई 2.0 को लेकर धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दावा किया कि योजना के क्रियान्वयन में हिमाचल प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब 78 प्रतिशत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता मिली है।
मंत्री ने पंचायत भवनों के निर्माण बजट को 33 लाख रुपये से बढ़ाकर करीब 1.14 करोड़ रुपये करने, प्रदेश में लगभग 300 आधुनिक पंचायत भवनों के निर्माण और पंचायत सेवाओं को ऑनलाइन करने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं से पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और सुगमता आएगी।
🎥 देखिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने और क्या कहा…
📺 Kangra Express | खबर हर पल, आपके साथ
Kangra, Kangra | Oct 16, 2026