आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में महर्षि दयानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में गुरु गोविन्द सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सबसे पहले संचालक एस. एन. झा ने स्वयं रक्तदान कर रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया।