नौगांव: नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की सौगात, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 15 जून से कक्षाएं शुरू करने की बात कही
नौगांव नगर में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई भवन के लिए नौगांव पॉलिटेक्निक कैंपस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 15 जून से कक्षाएं चालू होने की कही बात