गुलाना: उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार अचानक पहुंचे अकोदिया थाना, नगर परिषद सीएमओ को दिए निर्देश
उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार अचानक अकोदिया थाना पहुचे। दरअसल अकोदिया में वार्ड तीन में पुलिस थाने के पास सारंगपुर रोड किनारे पानी की निकासी की समस्या थी। जिसके समाधान के लिए नगर परिषद द्वारा पुराने नाले को खोलने के किए नाला खोदा गया। इससे यहां के रहवासियों को परेशानी हो रही थी। जिसकी शिकायत लोगों ने मंत्री परमार को की थी।