गुलाना: विधायक इंदरसिंह परमार का पीए बनकर धोखाधड़ी का प्रयास करने वाले बदमाश को अकोदिया पुलिस ने पकड़ा
विधायक इंदरसिंह परमार का पीए बनकर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बदमाश ने ग्राम चपाड़िया निवासी अंशु मेवाड़ा को फोन किया और खुद को विधायक इंदर सिंह परमार का पीए बताकर 38 हजार 800 उसके खाते में डालने का बोला। अंशु को शंका हुई तो उसने अकोदिया थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।