गुलाना: अकोदिया थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और स्टाफ ने किया पौधारोपण
अकोदिया थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अधिकारी और स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। थाना टीआई रामकृष्ण गौड़, एसआई दीपेश व्यास सहित अन्य पुलिस अधिकारी और स्टाफ इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारी और स्टाफ ने छायादार पौधरोपण कर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लिया। थाना टीआई रामकृष्ण गौड़ ने आमजन से भी पौधरोपण की अपील की है।