लोहंडीगुडा: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, भव्य तैयारियां जारी; प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय में फहराएंगे झंडा
भारतीय जनता पार्टी कल 6 अप्रैल सोमवार को अपना 47 वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ हर्षोल्लास से मनायेगी। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के लिये व्यापक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 9:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ध्वज फहरायेंगे।