जोशीमठ: बद्रीनाथ में फायर वुमैन ने युवती को कंधों पर उठाकर बचाई जान
बद्रीनाथ मंदिर में 17 वर्षीय युवती अचानक बेहोश हो गई। फायर वुमैन रश्मि और पूजा ने उसे कंधों पर उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। युवती की हालत अब ठीक है। परिजनों ने उनकी तत्परता और चमोली पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।