पीपलदा: खातोली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 3 कार्रवाई कर 144 देशी शराब के पव्वे पकड़े, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 4, 2025 खातोली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार शाम 5 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग कर तीन अलग अलग स्थानों से शराब के 144 पव्वे पकड़े पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश महावर,अशोक महावर, ब्रजमोहन महावर को गिरफ्तार किया है।