पीपलदा: इटावा में पुलिस और नगर पालिका ने कोटा रोड पर दूसरे दिन हटाया अवैध अतिक्रमण, सड़क पर सामान न रखने की दी हिदायत
Pipalda, Kota | Jan 4, 2025 इटावा क़स्बे में पुलिस जाप्ते व नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते ने शनिवार दोपहर 1 बजे कोटा रोड पर लोगो द्वारा किये गए अवैध कब्जों को हटाया ओर सड़को तक समान नही फैलाने की हिदायत दी। इटावा क़स्बे में व्यापारियों द्वारा मुख्य सड़क तक समान फैलाने व अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने से यहां रोजाना जाम के हालात पैदा होते है।इससे निजात दिलवाने को लेकर दूसरे दिन कार्यवाही की।