पीपलदा: इटावा पुलिस ने फतेहपुर रोड़ पर एक शख्स के पास से 48 देशी शराब के पव्वे बरामद कर किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 4, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे गश्त के दौरान फतेहपुर रोड़ पर एक व्यक्ति के पास अवैध देशी शराब के 48 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह गश्त के दौरान पुलिस जाप्ते को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर जा रहा है।