पीपलदा: खातोली पार्वती नदी पर बनकर तैयार हुआ मध्यप्रदेश व राजस्थान को जोड़ने वाला पुल
Pipalda, Kota | Jan 4, 2025 जिले के खातोली पार्वती नदी पर मध्यप्रदेश व राजस्थान को जोड़ने वाले पुल का निर्माण पूरा हो चुका है अब लोगो के लोकार्पण का इंतजार है। खातोली के लोगो ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि स्टेट हाइवे 70 पार्वती नदी पर मध्यप्रदेश ब्रिज कारपोरेशन ने इस पुल का निर्माण करवाया है। यह पुल पार्वती नदी पर करोड़ो की लागत से तैयार बनाया गया है।