गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर 24 वारंटी और अन्य मामलों में 22 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या कांड,डकैती कांड,आर्म्स एक्ट,हत्या का प्रयास कांड,दहेज हत्या कांड सहित अन्य कांडों में 46 को गिरफ्तार किया।