खेरागढ़: खेरागढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की बांके बिहारी कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजना (30) ने घर के आंगन में लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। गली में खेल रहे बच्चों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर