Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image
image

अररिया, 15 जुलाई 2026 संयुक्त श्रम भवन में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला आयोजित, श्रमिकों को अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज संयुक्त श्रम भवन, अररिया में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया के सहायक निदेशक श्री शंभू कुमार रजक थे। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर श्री शिव कुमार, रानीगंज के श्री राजेश कुमार, कुर्साकांटा के श्री सौरभ प्रभाकर तथा फारबिसगंज के श्री सिद्धार्थ कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्रमिकों को उनके अधिकारों और श्रम से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को अपने श्रम अधिकारों एवं श्रम कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर श्रमिक अपने और अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम को बढ़ावा न दें। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है, जिसके उन्मूलन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने श्रमिकों से सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बाल श्रम उन्मूलन एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यशाला के दौरान श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

13 views | Araria, Bihar | Jul 15, 2026

MORE NEWS

अररिया, 15 जुलाई 2026 संयुक्त श्रम भवन में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला आयोजित, श्रमिकों को अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज संयुक्त श्रम भवन, अररिया में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया के सहायक निदेशक श्री शंभू कुमार रजक थे। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर श्री शिव कुमार, रानीगंज के श्री राजेश कुमार, कुर्साकांटा के श्री सौरभ प्रभाकर तथा फारबिसगंज के श्री सिद्धार्थ कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्रमिकों को उनके अधिकारों और श्रम से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को अपने श्रम अधिकारों एवं श्रम कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर श्रमिक अपने और अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम को बढ़ावा न दें। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है, जिसके उन्मूलन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने श्रमिकों से सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बाल श्रम उन्मूलन एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यशाला के दौरान श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News