बहेड़ी: ज़हूरगंज गांव में दरवाजे के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने को लेकर दबंगों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ज़हूरगंज निवासी लाखन सिंह पुत्र राम प्रसाद के मुताबिक बीती 30 अप्रैल को दिन में करीब 9 बजे गांव के रहने वाले एक युवक ने उसके दरवाजे के सामने अपना ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा कर दिया जिससे घर में आने जाने का रास्ता बंद हो गया जिसके चलते लाखन सिंह की मां भानवती ने युवक से ट्रैक्टर ट्रॉली दरवाजे के सामने से हटा कर साइड में खड़ा करने को कहा