धरहरा: मोहनपुर में ज़मीन विवाद में तीन भाइयों के परिवारों में खूनी जंग, लाठी-डंडों से हमले में 13 घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार को वर्षों पुराना जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन सहोदर भाइयों के परिवारों के बीच हुई हिंसक मारपीट में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।