बड़ौद: ग्राम झलारा में 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बेटे-बहू ने की मारपीट, बाड़े में गाय बांधने को लेकर हुआ विवाद
बडौद थाने से बुधवार दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी किशन सिंह पिता अमर सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम झलारा ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि बाड़े में गाय बांधने की बात को लेकर आरोपीगण बालू सिंह पिता किशन सिंह एवं प्रेम कुंवर पति बालू सिंह निवासीगण ग्राम झलारा के द्वारा मारपीट की गई है पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और मामला जांच में लिया है