बड़ौद: ग्राम आमलिया निवासी 36 वर्षीय युवक पर दो लोगों ने की मारपीट, बडौद पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना बडौद से मंगलवार 22 अक्टूबर को दोपहर के समय प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी गोवर्धन सिंह पिता केशर सिंह निवासी ग्राम आमलिया ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की सोयाबीन की ग्रेडिंग मशीन से सम्बन्धित बात को लेकर गांव में भुवान सिंह पिता मान सिंह एवं रणवीर सिंह पिता प्रहलाद सिंह दोनों निवासी ग्राम आमलिया के द्वारा मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है