बड़ौद: नगर की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर उज्जैन दरवाजा स्थित लाल माता मंदिर में कन्या पूजन व कन्या भोज का हुआ आयोजन
आज रविवार 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उज्जैन दरवाजा स्थित लाल माता मंदिर में लाल माता मंदिर समिति के तत्वाधान में कन्याओ का कुमकुम का तिलक लगाकर व चुनरी अर्पित कर पूजन किया गया उसके पश्चात आशीर्वाद प्राप्त कर कन्याभोज का शुभारंभ किया गया।कन्या भोज का आयोजन लाल माता उत्सव समिति एवं नगर के जनसहयोग से प्रति वर्ष अनुसार की तरह इस वर्ष भी किया गया।