बड़ौद: बडौद कृषि उपज मंडी में आज 21 अक्टूबर को 2734 बोरी उपज आई, सोयाबीन का भाव ₹4599 प्रति क्विंटल रहा
नगर स्थित कृषि उपज मंडी में आज सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से मंडी के लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारी एवम मंडी प्रशासन द्वारा नीलामी प्रक्रिया की शुरुवात की गई।जिसके चलते सोयाबीन का भाव 3400रुपए से लेकर 4599रुपए प्रति क्विंटल रहा।गेहूं 2890रुपए प्रति क्विंटल तथा धनिया 6355 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका ।कुल आवक 2734 बोरी उपज की रही।