बड़ौद: कृषि उपज मंडी में आई 2674 बोरी उपज, अधिकतम ₹4676 प्रति क्विंटल रहा सोयाबीन का भाव
नगर स्थित कृषि उपज मंडी में आज मंगलवार 22 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे से मंडी के लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारी एवम मंडी प्रशासन द्वारा नीलामी प्रक्रिया की शुरुवात की गई।जिसके चलते सोयाबीन का भाव 3900रुपए से लेकर 4676रुपए प्रति क्विंटल रहा।गेहूं 2886रुपए प्रति क्विंटल तथा धनिया 6971 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका ।कुल आवक 2676 बोरी उपज की रही।