बिहार: साइबर फ्रॉड के मामले में सरवहदी गांव से एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के सरवहदी गांव से साइबर फ्रॉड के मामले में भूषण यादव के पुत्र रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन बजाज फाइनेंस के नाम से ठगी करता था। सूचना के आधार पर सरवहदी गांव से रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।