बिहार: धुर गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, मायके के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धुर गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका आदर्श कुमार की पत्नी सुधा देवी है। मृतिका के भाई का आरोप है कि ससुराल के लोग 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे मांग पूरा नही होने के कारण गला दबाकर हत्या कर दिया है। वही ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है पंखा टूटकर गिरने से मौत हुई है।