बिहार: अलीनागर गांव में लू लगने से एक व्यक्ति हुआ बेहोश इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के अलीनागर गांव में लू लगने से स्वर्गीय हरदयाल राम के पुत्र रामचंद्र राम को लू लग गई और वह बेहोश हो गए। परिजन ने बताया कि मेरे पिताजी घर में बैठे हुए थे ।अचानक वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां मेरे पिताजी का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है ।डॉक्टर ने बताया कि लू लगने से यह बेहोश हो गए थे।