बिहार: चेरो गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Jun 15, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ उषा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सरमेरा थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान उषा देवी के घर के बगल से 5 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।