आज मोरी के ग्राम रेक्चा (हरिपुर) की बेटी इशू रावत (सुपुत्री श्री जगवीर रावत जी) का स्वास्थ्य अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गया। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए उन्हें अविलंब देहरादून हायर सेंटर शिफ्ट करना आवश्यक था।
सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री Durgeshwar Lal जी ने तत्काल संज्ञान लिया और शासन-प्रशासन से समन्वय कर तुरंत हेली सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। माननीय मुख्यमंत्री जी के सहयोग से समय पर एयर एम्बुलेंस मिलने के कारण बेटी को सुरक्षित देहरादून भेज दिया गया है।
A1 News Uttarakhand