बरडीहा: कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
Bardiha, Garhwa | Nov 24, 2026 बरडीहा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिरों में बजते घंटा-घड़ियाल और भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि