दतिया नगर: शादी समारोह से युवक की बाइक चोरी, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शनिवार शाम 04 बजे सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर अपनी मोटरसाइकिल तलाशने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार फरियादी रामहजूर पाल जोकि नंदपुर गाँव से ग्राम रेहड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।