मधवापुर: साहरघाट थाने पर शांति समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय
शराब के नशे में होली का हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं होगी। इसलिए वैसी मानसिकता वाले लोग होली में सावधान रहें। ये बातें सीओ नीलेश कुमार ने साहरघाट थाना पर कही। वे वहां पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। मौका था क्षेत्र में शांतिपूर्ण होली मनाने और मतदान करने के लिए पुलिस पब्लिक की बैठक के आयोजन का।