मधवापुर: मधवापुर के समीप भारतीय सीमा से सटे नेपाल के मटिहानी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेपाल के राष्ट्रपति
भारतीय सीमा से सटी नेपाल की सड़कें नेपाल के प्रजातांत्रिक आंदोलन में शहीद हुए योद्धाओं के नाम पर होनी चाहिए। ये बातें नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने मधवापुर के पास नेपाल के मटिहानी में कही। वे वहां एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौका था नेपाल के प्रजातांत्रिक आंदोलन में शहीद हुए योद्धा केशव कोईराला की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के आयोजन का।