मधवापुर: साहरघाट में हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग जख्मी
साहरघाट में हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग अलग निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया। जबकि, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया। साहरघाट पुलिस सब इंपेक्टर हर्षराज ने इलाजरत जख्मियों का हालचाल जाना। वहीं इन मामलों से संबंधित पांच वाहनों को जब्त कर लिया।