मधवापुर: बाइक पर शराब की खेप ले जा रहे दो धंधेबाज ब्रह्मपुरी गांव के पास गिरफ्तार, भेजा जेल
बाइक पर शराब की खेप ले जा रहे दो धंधेबाज ब्रह्मपुरी गांव के पास गिरफ्तार कर लिये गये। इस मामले की बाइक बरामद कर ली गयी है। जब्त शराब की मात्रा-38 बोतल है। गिरफ्तारी, बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने की। पकड़े गए आरोपियों में एक छोटे सहनी का बेटा विकास कुमार और दूसरा महेश सहनी का बेटा पवन कुमार है। दोनों साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआंघाट के हैं।