बिस्फी थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व अपहृत एक नाबालिक लड़की को बरामद किया है। लड़की की बरामदगी नूर चौक से हुई है। मामले को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर बिस्फी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें बलहा गांव के नीतीश कुमार सहित कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया था।