मधवापुर: मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रियों का काफिला चौथे पड़ाव में मटिहानी से कड़ी सुरक्षा के बीच नेपाल के लिए रवाना
मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रियों का काफिला चौथे पड़ाव नेपाल के जलेश्वर पहुंचने के लिए गुरुवार की सुबह मटिहानी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। मधवापुर और मटिहानी ग्राम वासियों ने साधु-संत व भक्तों के काफिले को गाजे-बाजे के साथ विदा किया। करीब दस किलोमीटर बाद श्री जानकी दुल्लह कुटी मलिवारा में परिक्रमा यात्रा में शामिल संतों को भोजन करा उन्हें विदाई दी।