सिमडेगा: लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी मनोज सिंह गोवा से गिरफ्तार
सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी मनोज सिंह (33) को गोवा के साउथ गोवा स्थित वर्ना थाना क्षेत्र के कंसुआ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि मनोज के खिलाफ बानो थाना कांड संख्या 26/2015 में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।