कैरो: कैरो प्रखंड के बंडा गांव में 4 करोड़ 43 लाख से बने पुल का गार्डवाल ढहा, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल।
जिले के भंडरा एवं कैरो प्रखंड की सीमा पर नंदनी नदी पर बंडा गांव के समीप ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का गार्डवाल हल्की बारिश के बाद ढह जाने का मामला बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी...