जगदलपुर: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बॉलीवुड सिंगर्स की अपील, अभिजीत सांवत और पवनदीप ने कहा- एपीके फाइल डाउनलोड न करें
साइबर फ्रॉड से बचने और लोगों को जागरूक करने बस्तर पुलिस की मुहिम में अब बॉलीवुड सिंगर्स भी सामने आए हैं। इंडियन आइडल विनर अभिजीत सावंत और पवनदीप राजन ने वीडियो जारी कर लोगों को जागरूक किया है। दोनों ही सिंगर्स ने अपनी शॉर्ट वीडियो में कहा है कि, साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सिर्फ जागरूकता की आवश्यकता है।